संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गुलाबगंज में होली के दिन खुशियां मातम में बदल गईं। बासौदा रोड स्थित कलारी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा रेफर किया गया है।
READ MORE: रतलाम पब्लिक स्कूल में डिजिटल चीटिंग स्कैंडल: 30 मिनट में 100 प्रश्न सॉल्व, फिर 2 घंटे बैठे रहे! 12 टॉपर्स का स्कोर संदिग्ध, ESB ने दर्ज कराई FIR
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दो युवक होली के दौरान कहीं जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

