जालंधर। पंजाब सरकार नशे के खिलाफ पूरे राज्य में युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम चला रही है। पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए राज्य भर में समय समय पर सर्चिंग ऑपरेशन किए जा रहे हैं। इसी मुहिम के तहत डीएसपी सरबजीत सिंह की मौजूदगी में भार्गव कैंप में ऑपरेशन कासो चलाया गया। ऑपरेशन के तहत नशे के खिलाफ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है ताकि नशा तस्करों और शरारती तत्वों पर शिकंजा कसा जा सके।
कासो ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कई घरों की तालाशी ली। भारी पुलिस फोर्स को देख इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने लंबे समय से खड़ी गाड़ियों की तालाशी भी ली। इस दौरान लोगों से ड्रग तस्करों के बारे में सूचना देने की अपील की गई। अगर इलाके में कोई नशा बेचता या खरीदता किसी को दिखाई देता है तो वह पुलिस को सूचित करें, उनकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी। इसी के साथ उक्त तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
आपको बता दें कि इसके पहले भी अलग अलग जिलों में सर्चिंग की गई थी जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली थी। कई जगहों में बड़ी संख्या में ड्रग्स और तस्करों को भी पकड़ा गया था।
- ‘इंसाफ में देरी हुई, पर अंधेर नहीं’ 26 साल पुराने मर्डर केस में 7 दोषियों को उम्रकैद, जानें पूरा मामला
- लव मैरिज के 2 साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष पर जलाकर मारने का आरोप
- बंगाल की वो दास्तान! 17 साल पहले छूटा था धर्म, अब परिवार संग हिंदू बने ‘रफीक’ और ‘अफसरी’, मची हलचल
- 14 महीने के बच्चे के शव से छेड़छाड़, कब्र खोदकर निकाली लाश, परिजनों ने जताई तांत्रिक विद्या की आशंका
- खबर का असर : मंत्रालय बस अग्निकांड के बाद RTO की जांच में कंडम निकली बसें


