अमृतसर. पंजाब सरकार ने रक्षा सेवाओं और अर्धसैनिक बलों के विकलांग सैनिकों के हित में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने उन सैनिकों के लिए एक्स-ग्रेशिया वित्तीय सहायता राशि बढ़ा दी है, जो युद्ध या कार्रवाई के दौरान सेवा करते हुए अपंग हो जाते हैं। अब यह सहायता राशि दोगुनी कर दी गई है।
रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहितर भगत ने कहा कि इस संशोधित नीति के तहत सैनिकों को अधिक वित्तीय सुरक्षा मिलेगी। नए प्रावधानों के अनुसार, 76% से 100% तक अपंगता वाले सैनिकों को अब 40 लाख रुपये मिलेंगे, जो पहले 20 लाख रुपये थे। इसी तरह, 51% से 75% तक अपंगता वाले सैनिकों को अब 10 लाख रुपये के बजाय 20 लाख रुपये मिलेंगे।
इसके अलावा, 25% से 50% तक अपंगता वाले सैनिकों को अब 5 लाख रुपये के बजाय 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। सरकार रक्षा सेवाओं और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित कर रही है कि उनकी कुर्बानियों का सम्मान हो तथा उन्हें प्रगतिशील नीतियों के माध्यम से पूरा सहयोग मिले।

शहीदों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की सहायता
पंजाब सरकार पुलिस और सेना के शहीद सैनिकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देती है। वहीं, बैंकों द्वारा शहीद पुलिस कर्मियों को 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि दी जाती है। यह राशि उन सभी शहीदों के परिवारों को प्रदान की गई है जो अब तक शहादत दे चुके हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं यह राशि परिजनों को सौंपते हैं और प्राथमिकता के आधार पर इसे वितरित करने की कोशिश की जाती है।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

