पंजाब पुलिस ने सीमा पार से चल रहे नार्को-टेरर से जुड़े हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बड़ी बात यह है कि यह रैकेट अमृतसर केंद्रीय जेल से चलाया जा रहा था, जो यह नेटवर्क पाकिस्तानी तस्कर के इशारे पर केंद्रीय जेल अमृतसर से चल रहा था।
पंजाब धीरे धीरे ड्रग्स तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है। सीमा पार से बड़ी बड़े नेकवर्क इसे अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने सीमा पार से चल रहे नार्को-टेरर से जुड़े हवाला नेटवर्क का भंडाफोड कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पांच ड्रग तस्कर, तीन ड्रग हवाला मनी कूरियर और तीन हवाला व्यापारी शामिल हैं। आरोपितों से कई अलग अलग देशों की 5.09 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। सात आरोपित अभी फरार है।
अमृतसर जेल में बंद है मास्टरमाइंड
बड़ी बात यह है कि इस नेटवर्क को चलाने वाला मास्टरमाइंड अमृतसर जेल में बंद है। ड्रग्स और हवाला के इस कारोबार में सेंट्रल जेल अमृतसर में बंद एक कैदी हरभज सिंह उर्फ भेजा ही मैनेज करता था। यही इस रैकेट का मास्टरमाइंड है। वह जेल के अंदर से पाकिस्तानी ड्रग तस्कर शाहबाज के संपर्क में आया था। एएनटीएफ ने इस नेटवर्क की सैकड़ों करोड़ों की अवैध संपत्तियों की भी पहचान कर ली है। इन्हें जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जानकारी सामने आईं है इसके अनुसार पाकिस्तान के जिला नरोवाल के गांव बुरेवाल निवासी तस्कर शहबाज अवैध रूप से भारत आया था, जिसके बाद फरवरी 2021 में गिरफ्तार कर उसे सेंट्रल जेल अमृतसर में रखा गया था। यहीं उसकी मुलाकात हरभज सिंह और हरमनजीत उर्फ हैरी से हुई थी। जेल से छूटने के बाद शहबाज मोबाइल से इन लोगों से संपर्क में रहा और ड्रग्स तस्करी का धंधा चलाता रहा, जो अब बड़ा धंधा बन गया है।
- वाराणसी में राफेल की गर्जना से गूंजा नमो घाट, गंगा के ऊपर 20 लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब
- अर्बन चैलेंज फंड कॉन्क्लेव : CM साय बोले- बारिश में जहां वाहन चलने चाहिए वहां चलाना पड़ता है नाव, शहरों का सीवरेज सिस्टम सुधारें
- अल्बानिया में 8वें दिन भी आंदोलन जारी, PM एडी रामा के इस्तीफे पर बवाल, पुलिस पर फेंके पेट्रोल बम
- ‘आप Gen-Z नहीं हैं…,’ सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई लताड़, पूछे तीखे सवाल, फटकार के बाद वापस ली अपनी अर्जी
- SDPO की गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने न्याय और मुआवजे की गुहार लगाई

