लुधियाना। लुधियाना में बड़ी घटना सामने आई है। शहर में स्थित वेरका मिल्क प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार प्लांट के बॉयलर में ब्लास्ट होने से यह धमाका हुआ।सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान कुनाल जैन (42) निवासी हैबोवाल के रूप में हुई है।
ब्लास्ट के बाद पूरे प्लांट में अफरातफरी मच गई। सबमें भगदड़ मच गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ ने बताया कि प्लांट के बॉयलर में ब्लास्ट होने से यह धमाका हुआ। हादसे में घायल कर्मचारियों की पहचान कलुवंत सिंह, अजीत सिंह, पुनीत कुमार, दविंदर सिंह और गुरतेज के रूप में हुई है।
वहीं मृतक कुनाल जैन कि पत्नी भी इसी प्लांट में कार्यरत है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्लांट में सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की जा रही है।
- 6 दिन पहले हुआ ऑपरेशन, फिर बिगड़ी तबीयत; बठिंडा पहुंचते ही मौत, सिरसा में अस्पताल पर हंगामा
- 63 साल से नहीं हुआ फैसला! पीढ़ियां गुजर गईं, लेकिन जमीन का मुकदमा अब भी फाइल में जिंदा
- ‘गांधी के नोट देखते ही फटाफट ठप्पे मार देते हैं अधिकारी’, नितिन गडकरी ने RTO में भ्रष्टाचार पर कसा तंज, MP में शुरू हुई सियासत
- Haryana Top News : हरियाणा में 13 जिलों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मतदाता सूची के लिए आज से दो दिन विशेष अभियान, झज्जर की सुरुचि ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें….
- Bihar Top News 26 September 2026: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अलग-अलग जगह पर प्रदर्शन, लड़की से बदसलूकी करने वाले 3 आरोपियों के घर चले बुलडोजर


