चमकौर साहिब. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चमकौर साहिब के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए एक सब-डिवीजनल अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अस्पताल में अब स्थानीय लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं, दवाइयां और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उद्घाटन समारोह में सीएम मान ने कहा कि चमकौर साहिब की धरती ऐतिहासिक है, जहां जुल्म के खिलाफ लड़ाइयां लड़ी गईं और गुरु गोबिंद सिंह जी के बड़े साहिबजादों ने शहादत दी। उन्होंने कहा, “जब मैं इस धरती से गुजरता हूं, तो सोचता हूं कि वह कैसा पल रहा होगा जब बड़े साहिबजादे शहीद हुए और छोटे साहिबजादों को कैद कर लिया गया। फिर भी गुरु साहिब का हौसला कम नहीं हुआ।”
सीएम मान ने स्थानीय विधायक द्वारा मांग पत्र सौंपे जाने का जिक्र करते हुए कहा, “इस धरती पर जहां इतनी बड़ी कुर्बानियां हुईं, वहां मांग पत्र नहीं, हक पत्र देना चाहिए। यह इस धरती का हक है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि अब से इसे मांग पत्र नहीं, हक पत्र कहा जाए।
समारोह में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा, “महिलाओं को ऐसे आयोजनों में हिस्सा लेना चाहिए और सुनना चाहिए कि कौन क्या कह रहा है। अगर महिलाएं बिना घर और चूल्हा नहीं चल सकता, तो देश भी नहीं चल सकता।”

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने घर उजाड़ दिए, सत्थर बिछा दिए और रंगीन चुनरियों के रंग सफेद कर दिए। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “विपक्षी दल विधानसभा में पूछते हैं कि आप कहां से आए? हम कहते हैं कि हम अक्के हुए, दुखी लोग हैं, जो आए हैं। अगर आप अच्छा काम करते, तो हमें सरकार में आने की जरूरत ही नहीं पड़ती।”
- सबूतों के अभाव में बरी होना पूरी तरह निर्दोष होने के बराबर नहीं: हाईकोर्ट ने युवक को दिल्ली पुलिस में भर्ती से रोका
- HPV वैक्सीन लगने से 5 बच्चियों की बिगड़ी हालत: सिविल अस्पताल में भर्ती, परिजन बोले- बिना बताए लगाई वैक्सीन; सर्वाइकल कैंसर बचाव अभियान के तहत लगा टीका
- CM योगी का 2 दिवसीय बलरामपुर दौरा आज, निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का करेंगे निरीक्षण, कानून-व्यवस्था का लेंगे जायजा
- Sanju Samson के साथ ओपनर बना ये पाकिस्तानी, T20 WC 2026 की बेस्ट टीम का ऐलान, 4 भारतीयों को मिली जगह
- IGIMS पटना में अब रोबोट करेंगे पेट की जटिल सर्जरी, AI तकनीक से लैस सिस्टम ने दो मरीजों को दी नई जिंदगी

