चमकौर साहिब. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चमकौर साहिब के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए एक सब-डिवीजनल अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अस्पताल में अब स्थानीय लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं, दवाइयां और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उद्घाटन समारोह में सीएम मान ने कहा कि चमकौर साहिब की धरती ऐतिहासिक है, जहां जुल्म के खिलाफ लड़ाइयां लड़ी गईं और गुरु गोबिंद सिंह जी के बड़े साहिबजादों ने शहादत दी। उन्होंने कहा, “जब मैं इस धरती से गुजरता हूं, तो सोचता हूं कि वह कैसा पल रहा होगा जब बड़े साहिबजादे शहीद हुए और छोटे साहिबजादों को कैद कर लिया गया। फिर भी गुरु साहिब का हौसला कम नहीं हुआ।”
सीएम मान ने स्थानीय विधायक द्वारा मांग पत्र सौंपे जाने का जिक्र करते हुए कहा, “इस धरती पर जहां इतनी बड़ी कुर्बानियां हुईं, वहां मांग पत्र नहीं, हक पत्र देना चाहिए। यह इस धरती का हक है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि अब से इसे मांग पत्र नहीं, हक पत्र कहा जाए।
समारोह में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा, “महिलाओं को ऐसे आयोजनों में हिस्सा लेना चाहिए और सुनना चाहिए कि कौन क्या कह रहा है। अगर महिलाएं बिना घर और चूल्हा नहीं चल सकता, तो देश भी नहीं चल सकता।”

मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने घर उजाड़ दिए, सत्थर बिछा दिए और रंगीन चुनरियों के रंग सफेद कर दिए। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, “विपक्षी दल विधानसभा में पूछते हैं कि आप कहां से आए? हम कहते हैं कि हम अक्के हुए, दुखी लोग हैं, जो आए हैं। अगर आप अच्छा काम करते, तो हमें सरकार में आने की जरूरत ही नहीं पड़ती।”
- CJP आंदोलन पर अभिजीत दीपके का बड़ा खुलासा, बोले- सौरव दास और आशुतोष रांका लेते थे फैसले, मैं बस आदेश मान रहा था
- Ritu Barala Case: डोटासरा की पुलिस को चुनौती, जीरो FIR पर जयपुर में क्यों अड़ी कांग्रेस?
- सास-बहू की दर्दनाक मौत: खेत में काम करते समय बड़ा हादसा, मां-भाभी को बचाने के चक्कर में झुलसी युवती
- पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर कैसे हुआ हमला? सामने आया नया वीडियो; पुलिसकर्मियों पर भी हुई कार्रवाई
- CM साय कल अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ, हुडको और सेप्ट यूनिवर्सिटी के साथ होंगे दो एमओयू

