दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची की हत्या के मामले में 17 महीने बाद जिला न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी चाचा को मृत्यु दंड की सजा सुनाई है। यह घटना नवरात्रि के दौरान हुई थी। बच्ची की लाश खड़ी कार से बरामद हुआ था। पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।
बता दें कि मोहन नगर थाना क्षेत्र की बच्ची नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन के लिए पड़ोस में ही रहने वाली अपनी दादी के घर गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब बच्ची कहीं नहीं मिली तो परिजनों ने मोहन नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पड़ोस में खड़ी कार से बरामद हुआ था शव
पुलिस को जब बच्ची के लापता होने की जानकारी मिली तब उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान बच्ची का शव पड़ोस में ही खड़ी एक कार से बरामद हुआ था। बच्ची के शरीर पर चोट और खरोंच के निशान थे। इस घटना के बाद मोहल्ले के आक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी थी। इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई थी।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



