उमेश यादव, सागर। आगामी 2 मार्च को मध्यप्रदेश में सभी बस संचालक हड़ताल पर रहेंगे। यह निर्णय मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक में लिया गया है।
दरअसल नई परिवहन नीति और पीपीपी मॉडल के विरोध में 2 मार्च से बसों का संचालन बंद कर बस ऑपरेटर हड़ताल पर जाएंगे। प्रदेश के सागर में जुटे प्रदेशभर के निजी बस आपरेटर्स नई परिवहन नीति के खिलाफ हुए लामबंद हुए है।
सागर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है। निजी बस आपरेटर्स दो मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। बस ऑनर्स एसोसिएशन ने 24 /12 के राजपत्र में मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन को निरस्त करने की मांग की है। 23 तारीख को जिला स्तर पर ज्ञापन सौंप कर सरकार को एसोसिएशन के निर्णय से अवगत कराएंगे।
CONG-BJP कार्यकर्ताओं में पथराव मामलाः नेता प्रतिपक्ष उमंग बोले- देश में इमरजेंसी जैसे हालात, बीजेपी

