अनिल सक्सेना, रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर और एक महिला को गोली मारने से सनसनी फैल गई। वारदात के बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

फांसी लगाकर अपनी जान दे दी

दरअसल रायसेन के अमरावत नर्सरी में डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा और एक महिला पर सरेआम फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल डिप्टी रेंजर और महिला को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी गुड्डा लोधी ने गोली मारने के बाद खुद ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

MP Budget Session 2026: 19,287 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश, प्रति व्यक्ति आय में ऊंची छलांग

पुरानी रंजिश या आपसी विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश या आपसी विवाद का होने की आशंका जताई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। एक ही घटना में दो को गोली मारने और आरोपी की आत्महत्या के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m