संजय विश्वकर्मा, उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया में काली नृत्य करते हुए एक युवक को साइलेंट अटैक से मौत हो गई। इस घटना के बाद वहां मौजूद हर एक शख्स स्तब्ध रह गया। साथ ही ख़ुशी और पर्व का माहौल मातम में तब्दील हो गया।
यह भी पढ़ें: Bhopal Gang Rape Case: मोनिका-रेणुका के फ्लैट पर होती थी जिस्मफरोशी, नशे का आदी बनाकर देह व्यापार के दलदल में धकेलते थे आरोपी
घटना 29 मार्च दिन रविवार की शाम की है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, रामनवमी में जवारा विसर्जन निकाला जा रहा था। एक युवक पारंपरिक काली नृत्य कर रहा था। तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई।
यह भी पढ़ें: प्यार का कत्ल: मुलाकात के बहाने जंगल ले गया प्रेमी, दुपट्टे से गर्लफ्रेंड का गला घोंटा और फिर…
देखते ही देखते वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। युवक को अस्पताल ले जाय जा रहा था, तभी रास्ते मे उसकी मौत हो गई। मौत का कारन साइलेंट अटैक बताया गया। मृतक की पहचान 34 वर्षीय राम गरीब कोल के रूप में हुई है।

