संगरूर. संगरूर के गांव फगुवाला में कांग्रेस की इंसाफ रैली में राहुल गांधी ने मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने सबसे पहले मंच पर मौजूद दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता का जिक्र किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि आज पंजाब में नशा और गैंग्सटरिज़्म सबसे बड़ा संकट बन चुका है. उन्होंने कहा कि इस संकट का उन्हें पहले ही अनुमान था, जिसको लेकर उन्हें आगाह किया गया था, लेकिन इसे आम आदमी और अकाली दल ने नकार दिया.

पंजाब में नशे के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जब वह पहले पंजाब आए थे और उन्होंने नशे की बात कही थी, तब विपक्ष के तमाम दलों बीजेपी और अकाली दल ने उनकी बात को नकारा था. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक प्रदेश में उद्योग, फैक्ट्रियां और खेती-किसानी मजबूत नहीं होगी, तब तक नशा और गैंग्सटरिज़्म का खात्मा नहीं हो सकता.

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि आज भी पंजाब में कौने-कौने में टैलेंटड नौजवानों की हत्या हो रही है. जो व्यक्ति पंजाब के लिए काम करना चाहता है, उसके डराया धमकाया जाता है व उसे गोली मार दी जाती है. कुछ वर्ष पहले वह पंजाब आए थे तो भी उन्होंने कहा था कि पजाब में नशा फैल रहा है, जो पंजाब में विरोधी पार्टियों ने कहा था कि राहुल गांधई को पंजाब के बारे में कुछ नहीं पता, लेकिन अब लोगों को समझ आ रही है.आज अगर पंजाब में शिक्षा रोजगार व उद्योग नहीं होगा तो यहां नशा ही होगा व इसी प्रकार कानून-व्यवस्था बिगड़ेगी व गोलियां चलेंगी. पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा नशा ही है, चिट्टा, मेडिकल नशा, ड्रग सबसे बड़ा मुद्दा है. उन्होंने पंजाब सरकार से सवाल किया कि नशा कहां से हटाया सरकार दवाब दें.

मूसेवाला को किया याद

इस दौरान राहुल गांधी ने मूसेवाला के अपनी पुरानी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि सिद्धू मूसेवाला बेहद टैलेंटेड और ऊर्जावान युवा थे. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि जिस सोच ने मूसेवाला को दिन-दहाड़े और बिना डरे गोलियों से भून दिया, वह दुखद है. राहुल ने कहा कि जिस पिता को अपने जवान बेटे की अर्थी देखनी पड़े, उससे बड़ा दर्द इस दुनिया में और कुछ नहीं हो सकता.उन्होंने आरोप लगाया कि मूसेवाला की सिक्योरिटी हटाए जाने के बाद सरेआम उनकी हत्या कर दी गई.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गोवा और गुजरात में आप के कारण ही कांग्रेस सरकार नहीं बना सकी. उन्होंने सवाल उठाया कि जहां अस्तित्व नहीं है, वहां आप जाकर भाजपा और आरएसएस को बढ़ावा क्यों देती है? इसके साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार को भ्रष्ट करार दिया. खड़गे ने आरोप लगाया कि पंजाब में होने वाली वसूली का पैसा सीधे दिल्ली भेजा जा रहा है, जहां बैठे शीर्ष नेताओं ने हर विभाग में अपना आदमी नियुक्त कर रखा है. इस दौरान पंजाब कांग्रेस के सभी दिग्गज मौजूद थे.