शिवम मिश्रा, रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री की 3D फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार विस्फोट में 2 से 3 मजदूरों की मौत हाे गई है, जबकि कई अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई है। सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।



बताया जा रहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से ब्लास्ट हुआ है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन के कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

