अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है उन्हें यह धमकी किसी और ने नहीं बल्कि पन्नू ने दी है। अलगाववादी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू एक बार फिर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की है। उसने अमृतसर में भड़काऊ नारे लिखने का दावा किया वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है।
पन्नू ने खुले आम कहा हो कि 15 अगस्त के दिन तिरंगा फहराने की योजना और लैंट पूलिंग को बढ़ावा देने का विरोध किया करते हुए सीएम मान को जान से मारने की बात कही है। इस बार सीएम मान फरीदकोट में तिरंगा फहराएंगे जहां पन्नु उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने कहा कि, सीएम भगवंत मान बेअंत सिंह को याद रखना। इस बार फरीदकोट में निशाने पर रहोगे। पिछले साल 15 अगस्त को तो बुलेट प्रूफ ग्लास में थे।

जगह जगह लिखे नारे अमृतसर के विभिन्न स्थलों जिनमें बस स्टैंड, जिला कोर्ट परिसर और खालसा कॉलेज की दीवारों पर “खालिस्तान जिंदाबाद” के नारे लिखे हुए मिले हैं। यही नहीं इन दीवारों पर “SFJ रेफरेंडम जिंदाबाद – भगवंत मान मुर्दाबाद” जैसे नारे लिखवाए गए हैं। आतंकी पन्नु ने इन नारों को लिखवाने का दावा किया है।
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
- मध्य प्रदेश में रावण का दहन: इंदौर में मेरठ की मुस्कान-साहिल तो अशोकनगर में UGC का पुतला, सतना में रावण की हुई पूजा!

