चंडीगढ़। पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है. कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को नोटिस दिया गया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के एक वीडियो से कथित छेड़छाड़ के मामले में चंडीगढ़ साइबर सेल की टीम ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को नोटिस जारी किया है।
पुलिस ने अरोड़ा से पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल चलाने वालों की भी जानकारी मांगी है। इस पूरे मामले में अमन अरोड़ा ने अभी तक पुलिस को कोई जवाब नहीं दिया है। चंडीगढ़ साइबर पुलिस ने 11 जुलाई को प्रताप सिंह बाजवा की शिकायत पर पंजाब के वित्त मंत्री अमन अरोड़ा के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की थी।

आपको बता दें कि बाजवा ने यह शिकायत 7 जुलाई को यू.टी. पुलिस को दी थी। इस पूरे मामले में अमन अरोड़ा ने इसे गलत आरोप कहा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के साथ मिलकर बाजवा द्वारा रची गई साजिश है।
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: तहसीलदार कार्यालय का बाबू 3 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
- जिंदगी में ‘जहर’ घोलने की साजिश! फर्जी बिल तैयार कर नकली दवा को बाजार में उतारने की थी तैयारी, FSDA ने गिरोह का किया भंडाफोड़
- छात्राओं के पैसों का प्राचार्य ने किया बंदरबांट…! जांच में खुली सच्चाई, फिर भी खामोश अफसरशाही? आमरण अनशन पर बैठे युवा
- सिस्टम की लाचारी, ठेकेदार की लापरवाही! निर्माणाधीन नाले में गिरने से एक और मासूम की मौत
- ‘वंदे मातरम् बिल’ लोकसभा से पास, विपक्ष के भारी हंगामे के बीच ध्वनिमत से पास हुआ, राज्यसभा में पहले ही हो चुका है पारित


