कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान दुकानदार की मौत के बाद बवाल हो गया। परिजनों ने प्रशासन के दबाव के कारण मौत का आरोप लगाया है। परिजनों के साथ दुकानदारों ने थाने के सामने शव रख कर विरोध प्रदर्शन किया. जमकर नारेबाजी की। घटना की निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ।
अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
दरअसल कल शाम को शहर के बरगी क्षेत्र में राजस्व और पुलिस की टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान दुकानदार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत के बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया। परिजनों ने प्रशासन पर हद से ज्यादा दबाव बनाने का आरोप लगाया। दुकानदार की मौत के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर दिया।थाने के सामने शव रखकर कर प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बरगी टीआई का कहना है कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हो रही थी। मामले की निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। घटना बरगी थाना अंतर्गत पटेल चौराहे की है।
बड़ी कार्रवाईः आदिम जाति कल्याण विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर की 11.81 करोड़ की संपत्ति अटैच
धन-कुबेर आईपीएस अफसरः एमपी कैडर के IPS अफसर सैलरी से ज्यादा किराए से कर रहे कमाई

