चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ा राहत पैकेज घोषित किया है। हाल ही में आई भीषण बाढ़ के कारण करीब 5 लाख एकड़ फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी। ऐसे किसानों को फिर से खेती के लिए अब सरकार ने 2 लाख क्विंटल गेहूं का बीज मुफ्त उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि बाढ़ में किसानों ने बहुत कुछ खोया है। यह मुफ्त बीज किसानों को राहत पहुंचाने की दिशा में सरकार का छोटा सा प्रयास है और राज्य सरकार हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि, प्राकृतिक आपदा के कारण पंजाब इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है। बाढ़ की वजह से 5 लाख एकड़ फसल खराब हो चुकी है और किसान ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि वे बीज खरीद सकें। इसी कारण सरकार ने 5 लाख एकड़ खेतों के लिए गेहूं का बीज मुफ़्त उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है, इस दौरान किसानों को 2 लाख क्विंटल बीज नि:शुल्क दिया जाएगा।

हम राज्य के किसानों को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने और उनके खेतों में नई जिंदगी बोने का एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं। इस कठिन घड़ी में हमारी सरकार किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 90 दिनों के भीतर आरोप पत्र नहीं सौंपा जाता, तो शासकीय कर्मचारी का निलंबन स्वतः माना जाएगा समाप्त
- रविशंकर महाराज बनाम सीबीआई : फोन टैपिंग मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, कोर्ट ने दोनों पक्षों से मांगा जवाब, 24 जून को होगी अगली सुनवाई
- बैरागीवाला गांव में हत्या के तीन दिन बाद बीजेपी नेता का आज हुआ अंतिम संस्कार, परिवार ने की आरोपी के एनकाउंटर की मांग
- बैंक के 41 लाख डकारे, ससुराल वालों को कराई हवाई यात्रा; फिर ऑनलाइन गेम में हारी रकम, पुलिस के चक्रव्यूह में ऐसे फंसी शातिर महिला कैशियर
- रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक: दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में बैतूल से भोपाल रेफर

