भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच पंजाब से जुड़े 6 सीमावर्ती जिलों के किसानों को एक बार फिर कंटीली तार के पार खेती करने की इजाजत मिल गई है। युद्ध विराम के बाद भी उन इलाकों में हालात को देखते हुए पाबंदी लगाई गई थी, लेकिन अब बीएसएफ ने किसानों को निर्धारित समय तक के लिए अनुमति दी है।
इस बारे में ऐलान करते हुए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि सरहद पर लगी कंटीली तार के पार खेती करते किसानों की मुश्किलें उन्होंने बी.एस.एफ. अधिकारियों से सांझी की है। उन्होंने किसानों के लिए आज से गेट खोलने का ऐलान किया। इसके बाद किसान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक धान की बिजाई कर सकते हैं।

पंजाब के 6 सीमावर्ती जिलों के किसानों को एक बार फिर कंटीली तार के पार खेती करने की इजाजत मिल गई है। अब हमारे किसान आज से सामान्य रूप से अपने खेतों पर आ सकेंगे।
कुलदीप सिंह धालीवाल ने अजनाला बॉर्डर पर पहुंचकर बी.एस.एफ. के अधिकारियों और जवानों का धन्यवाद किया, जिन्होंने देश पर आए संकट के समय सरहद पर सख्ती से पहरा दिया।
- गुरदासपुर में 34 दुर्लभ तोतों के साथ तस्करी का खुलासा, मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई
- राज्यसभा की 26 सीटों के लिए 18 जून को चुनाव, किसे फायदा और किसको नुकसान, समझे पूरी बात
- बाबा’राज’ में बदमाश बेखौफः दुकानदार की डंडों से बेरहमी से पिटाई, पिटाई का VIDEO वायरल
- सड़क पर दौड़ी मौत, बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, 2 युवकों की थम गई सांसें
- आज से दो दिवसीय करनाल प्रवास पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, नीलोखेड़ी और असंध में करेंगे जनसंपर्क
