कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल के फैंस को एक के बाद एक झटका लग रहा है। दोनों के अलग होने की अफवाह उड़ने की खबर के बाद अब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद नजर आ रहा है। कपल के इंस्टाग्राम पर फोलोअर्स की संख्या 1 मिलियन से ज्यादा थी, ऐसे में अचानक उनका अकाउंट नजर नहीं आना फैंस के लिए दुखभरी खबर है।
कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल को लेकर लगातार नए-नए अपडेट आ रहे हैं। निहंग द्वारा सोशल मीडिया में उनका घोर विरोध करने के बाद उन्हें कोर्ट से सुरक्षा तो मिल गई थी लेकिन उसके बाद अचानक दोनों के आपस में अनबन की खबर सामने आने लगी। सोशल मीडिया में दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था, जिसके बाद लोग यह बोलने वालों की कपल जल्दी ही अलग होने वाला है। यह खबर स्पष्ट नहीं हुई थी कि इस बीच ही अब सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर फिलहाल सोशल मीडिया से गायब नजर आ रहे हैं। उनका सहज अरोड़ा नाम का अकाउंट जब सर्च किया जा रहा है तो वह बंद दिख रहा। यह उनके फैंस के लिए एक झटका है। हालांकि इसकी सच्चाई अभी सामने नहीं आई है कि किस कारण से अकाउंट बंद दिखा रहा है।

हाल ही में, गुरप्रीत कौर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था, जिसकी जानकारी कपल ने साझा की थी, लेकिन बाद में अकाउंट को रिकवर कर लिया गया था। सहज अरोड़ा और गुरप्रीत की निजी जिंदगी पहले भी विवादों में रही है। एक बार उन्होंने एयर राइफल के साथ फोटो शेयर की थी, जिसके बाद जालंधर सिटी पुलिस ने गन कल्चर को प्रमोट करने के आरोप में उनके खिलाफ केस दर्ज किया था।
- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की रंग में रंगा जमुई, रंग-बिरंगी लाइटों से सजे सरकारी भवन
- Today’s Top News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, प्रेमी ने प्रेमिका पर हथियार से किया वार और खुद का काटा गला, 21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW ने पेश किया 40 हजार पन्नों का चालान, रिश्वत मामले में CBI ने सीनियर DME समेत 2 को लिया रिमांड में, छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने का प्रयास… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- हल्द्वानी में खड़गे के मंच को धोने पर बढ़ा बवाल! कांग्रेस नेताओं ने क्यों कहा- यह संविधान और दलितों का अपमान है?
- गोलियों की बौछार के बीच नहीं डिगे कदम : 12 जांबाजों को गैलेंट्री मेडल- 81 पुलिसकर्मी भी होंगे सम्मानित
- CM डॉ. मोहन का बड़ा एक्शन: जनता की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, मंच से डिप्टी कलेक्टर, CMO, CEO समेत 7 अफसर सस्पेंड


