नितिन नामदेव, रायपुर। अयोध्या स्थित राम मंदिर चढ़ावे की चोरी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच के साथ हो रही कार्रवाई के बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य इंद्रेश कुमार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अयोध्या सृष्टि का वो स्थान है, जो कभी अपवित्र नहीं हो सकता है. इस प्रकरण के बाद अयोध्या फिर से चमकेगी.
यह भी पढ़ें : पॉवर सेंटर : किरकिरी… जादूगर… सिस्टम में छेद… मिलावटी शराब… त्रिमूर्ति… 9 जिला, 4 संभाग… – आशीष तिवारी
आपातकाल स्मृति दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचे संघ के प्रचारक इंद्रेश कुमार से लल्लूराम डॉट कॉम से ताजा ज्वलंत विषयों पर चर्चा की. आपातकाल पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में आया तो कीमत देने की कोशिश की थी. जितने भी केंद्रीय नेता भूमिगत थे.
उन्होंने कहा कि रोज मेरा दिन इसी सोच के साथ समाप्त होता था कि पकड़े जाएंगे और जेल में जाएंगे. 3 साल बहुत कोशिश की गई, और आखिर में सरकार चली गई. इस दौरान 198 लोग जख्मी हुए थे. इन सबको को प्रशिक्षण देने का आरोप मुझ पर लगाया. 75 से 78 तक के कष्ट सहने वालों को पुरस्कार मिला है.
धर्मांतरण मुक्त हो छत्तीसगढ़
संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि 1857 से पहले सबके पूर्वज एक थे, राम लाल और श्याम लाल. लेकिन आने वाली संतानें और आज की संतान कायर नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने धर्मांतरण मुक्त छत्तीसगढ़ की कामना की.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

