चंडीगढ़. पंजाब में बिजली कटौती की समस्या जल्द ही अतीत बनने वाली है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार ने ‘रोशन पंजाब योजना’ शुरू की है, जो अगले साल तक पूरे राज्य में 24 घंटे निर्बाध और किफायती बिजली आपूर्ति का वादा करती है। यह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि पंजाब के हर घर, खेत और उद्योग को रोशन करने का मिशन है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को भरोसेमंद, किफायती और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।मान सरकार ने इस परियोजना के लिए ₹5,000 करोड़ का भारी-भरकम निवेश किया है, जो पंजाब के इतिहास में बिजली क्षेत्र में सबसे बड़ा खर्च हैं।
इसका लक्ष्य पूरे बिजली तंत्र को पुनर्जनन करना और हर गांव व शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है। नए सब-स्टेशन बनाए जा रहे है मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह सिर्फ बिजली की बात नहीं, बल्कि पंजाब के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। अब पंजाब का हर घर, खेत और उद्योग वास्तव में रोशन होगा यह एक चमकदार पंजाब का सपना है। बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा इस परियोजना की निगरानी कर रहे हैं, जबकि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के चेयरमैन अजय कुमार सिन्हा और उनकी टीम दिन-रात काम कर रही है ताकि बिजली हर कोने तक पहुंचे।

मान सरकार ने निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए ठोस कदम उठाए हैं। पछवाड़ा खदान से कोयले की लंबी अवधि की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है, जिससे निरंतर बिजली उत्पादन को बल मिलेगा। इसके अलावा, जीवीके थर्मल प्लांट को अपने नियंत्रण में लेकर सरकार ने बिजली उत्पादन पर पूर्ण नियंत्रण सुनिश्चित किया है, जिससे जनता को सीधा लाभ मिलेगा। पंजाब भर में बिजली तंत्र को और मजबूत करने के लिए नए सब-स्टेशन बनाए जा रहे हैं, पुराने की मरम्मत की जा रही है, और नई केबलें बिछाई जा रही हैं।
- पटना के गांधी मैदान में दहन होगा 90 फीट का रावण, आंखों से निकलेंगे अंगारे, कानों से रंगीन धुआं
- विजयादशमी पर बारिश का साया! MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
- CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश के आसार, बिजली गिरने की चेतावनी
- Haryana Weather: रात में बढ़ी ठंडक, 7 जिलों में पारा 16 डिग्री से नीचे; 22 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं
- ‘राहुल गांधी न होते तो हर राज्य गुजरात बन गया होता’, फरहान बोले- ओवैसी भाजपा की ‘बी’ टीम

