मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुधवार देर शाम मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां दाखिल मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।
अस्पताल से बाहर निकलते समय मीडिया से बातचीत में सिसोदिया ने समर्थकों को राहत भरी खबर दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान अब ठीक हैं और उनकी सेहत में काफी सुधार हुआ है। जब उनसे छुट्टी (डिस्चार्ज) के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी डॉक्टरों से विस्तृत चर्चा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि उन्हें गुरूवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
सिसोदिया ने मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की मौजूदगी और कैबिनेट विस्तार से जुड़े सवालों को यह कहकर टाल दिया कि वह यहां सिर्फ अपने दोस्त (भगवंत मान) का हाल-चाल जानने आए थे। हालांकि, उन्होंने एआई (AI) सम्मेलन को लेकर केंद्र सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि “पूरे देश में इसका मजाक उड़ाया जा रहा है।”

गौरतलब है कि 15 फरवरी को शिवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री मान, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ संगरूर के धूरी में स्थित श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। हवन और पूजा के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनका फाजिल्का दौरा रद्द करना पड़ा। हालांकि, वह 16 फरवरी को मोगा रैली में शामिल हुए थे, लेकिन बाद में स्वास्थ्य कारणों से उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- Bihar Morning News : भाजपा कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम, जदयू प्रदेश अध्यक्ष की बैठक, राजद प्रवक्ता करेंगे प्रेस वार्ता, कांग्रेस का टैलेंट हंट, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- 4 अप्रैल महाकाल आरती: मस्तक पर चांदी के त्रिपुंड, चंद्र और आभूषणों से भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 12 हजार में नकल! विरोध करने पर छात्रों को परीक्षा से रोका, ओपन परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी का लगा आरोप
- CSK vs PBKS IPL 2026: चेन्नई की लगातार दूसरी हार, पंजाब ने 5 विकेट से जीता मैच, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी
- धरने पर बैठे विधायक: 1400 हेक्टेयर वाले इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का किया विरोध, कहा- ग्रामीणों की बिना सुनवाई प्लांट लगाना गलत

