मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुधवार देर शाम मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां दाखिल मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।
अस्पताल से बाहर निकलते समय मीडिया से बातचीत में सिसोदिया ने समर्थकों को राहत भरी खबर दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान अब ठीक हैं और उनकी सेहत में काफी सुधार हुआ है। जब उनसे छुट्टी (डिस्चार्ज) के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी डॉक्टरों से विस्तृत चर्चा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि उन्हें गुरूवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
सिसोदिया ने मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की मौजूदगी और कैबिनेट विस्तार से जुड़े सवालों को यह कहकर टाल दिया कि वह यहां सिर्फ अपने दोस्त (भगवंत मान) का हाल-चाल जानने आए थे। हालांकि, उन्होंने एआई (AI) सम्मेलन को लेकर केंद्र सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि “पूरे देश में इसका मजाक उड़ाया जा रहा है।”

गौरतलब है कि 15 फरवरी को शिवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री मान, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ संगरूर के धूरी में स्थित श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। हवन और पूजा के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनका फाजिल्का दौरा रद्द करना पड़ा। हालांकि, वह 16 फरवरी को मोगा रैली में शामिल हुए थे, लेकिन बाद में स्वास्थ्य कारणों से उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- तमिलनाडु में ‘AI घोटाले’ का आरोप: सरकारी लाइब्रेरी में खरीदी गईं फर्जी किताबें, मंत्री ने बताया भारत का पहला AI स्कैम
- ‘बेटे को चाहिए पिता का नाम’, 23 साल पुराने मामले में जेनी ने फिर उठाई CBI जांच की मांग
- भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ अदालत पहुंचे धनबाद के मिथुन यादव, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप
- CG में 2.23 करोड़ का गांजा जब्त, पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर में मिले 6 नंबर प्लेट
- Motorola Razr Flex जल्द होगा लॉन्च! मिलेगा 12GB RAM और Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, लीक हुए फीचर्स ने बढ़ाई चर्चा

