कुंदन कुमार, पटना। राज्य में फिलहाल 11,529 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र उपलब्ध है। राज्य सरकार शिक्षा,स्वास्थ्य के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ बनाने के लिए तत्परता से कार्यरत है। सहरसा जिले के पत्तरघट पखंड में कार्यरत आंगनबाड़ी सेविका कुमारी सोनी ने कहा कि, मुख्यमंत्री द्वारा स्थापित सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र में मॉडल स्कूल की तरह प्राथमिक स्कूल के बच्चों को हाईटेक सुविधा दी जा रही है। बिहार सरकार द्वारा बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व भावनात्मक विकास के लिए पोषण वाटिका, बाला पेंटिंग, आधुनिक फिल्टर, स्मार्ट टीवी व अन्य कई नयी व्यवस्थाओं को स्थापित किया गया है।

इसके अलावा दैनिक रूटीन के अनुसार पौष्टिक भोजन व आहार दिया जाता है। सेविका सोनी ने यह भी बताया कि केंद्र पर पीएमवाई, एमकेवाई के लाभार्थियों के लिए राशि भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रसूता महिलाओं को मिल रहा पोषण आहार

सेविका कुमारी सोनी ने कहा कि, सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र पर नन्हें छात्रों को एक और विशेष सुविधा दी जा रही है। जिसमें 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों के लिए टेकअवे राशन व प्रसूता महिलाओं के सेहत के लिए कई नयी व्यवस्था (पोषण आहार) दी जा रही है।

बच्चों को फूल देकर किया जा रहा स्वागत

सक्षम आंगनबाड़ी केद्र में आगंनबाड़ी सेविकाओं द्वारा फूल देकर स्वागत किया जाता है। सुबह स्कूल आते समय लाल फूल भेंटकर गुड मॉर्निंग कर कक्षा में बिठाया जाता है। सेविकाओं से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि इससे नन्हें बच्चों के मानसिकता पर सकारात्मक असर पड़ता है।

ईसीसी खिलौने के साथ पौष्टिक भोजन के लिए बर्तन भी उपलब्ध

मोतिहारी के सुगौली में कार्यरत एक आंगनबाड़ी सेविका ने सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए हमारे सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र में सारी सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। जिसमें ईसीसी के सारे खिलौने,खाने के बर्तन व आधुनिक बाला पेंटिंग की व्यवस्था उपलब्ध है। मुख्यमंत्री की कल्याणकारी कदम से बाल विकास को नयी तीव्रता हूई है। इससे बच्चों में सीखने व पढ़ने की जागरूकता में भी सकारात्मक बदलाव दर्ज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- चिराग ने MLC चुनाव में सभी 8 सीटों पर NDA की जीत का किया दावा, अनंत सिंह को लेकर कही ये बात