पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है और सदन की कार्यवाही के फिर से हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। विपक्ष जहां आरक्षण की सीमा बढ़ाने के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सत्ता पक्ष रामविलास पासवान के अपमान को लेकर राजद पर हमलावर है।
रामविलास पासवान पर छिड़ा ‘बेचारा’ विवाद
सदन में घमासान की मुख्य जड़ राजद विधायक कुमार सर्वजीत का वह बयान है, जिसमें उन्होंने दिवंगत नेता रामविलास पासवान को ‘बेचारा’ कहा था। लोक जनशक्ति पार्टी (R) ने इसे दलित गौरव का अपमान बताते हुए मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, सर्वजीत ने सफाई देते हुए कहा कि “बेचारा” शब्द का प्रयोग आदर और अफसोस के संदर्भ में किया गया था। उन्होंने मांग की कि विधानसभा परिसर में पासवान की प्रतिमा लगनी चाहिए।
विपक्ष और सत्ता पक्ष में तीखी नोकझोंक
सोमवार को सदन उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया जब LJP-R विधायक राजू तिवारी और राजद के कुमार सर्वजीत के बीच तीखी झड़प हुई। तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए, जिसके जवाब में सर्वजीत ने ’12 जनपथ’ बंगला खाली कराने और पासवान की मूर्ति हटाए जाने का मुद्दा उठाकर पलटवार किया।
आज के मुख्य मुद्दे
आरक्षण: राजद और कांग्रेस आरक्षण का दायरा बढ़ाने के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे।
दलित राजनीति: रामविलास पासवान के नाम पर शुरू हुई बयानबाजी आज भी सदन को गर्म रखेगी।
विपक्ष का प्रदर्शन: जनहित के मुद्दों पर विपक्ष के तेवर कड़े रहने की संभावना है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


