लुधियाना। लुधियाना के जोधां इलाके में देर रात पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इसका असर इतना भयानक हुआ कि बिल्डिंग गिर गईन दुख की बात है कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद कैफ (18) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि वहीं इस हादसे में एक लड़की भी घायल हो गई है। जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो अलग-अलग विभाग की टीमें रेस्क्यू करने के लिए मौके पर पहुंची।

सेना भी मामले की जांच में जुटी
सेना व प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि पटाखे के केमिकल में ब्लास्ट होने से यह हादसा हुआ है। अंदर भारी मात्रा में पोटाश (विस्फोटक) पदार्थ पड़ा है।
विस्फोटक पदार्थ होने की वजह से उनकी टीम आई। अंधेरा होने और बिल्डिंग गिरने के कारण रात को ज्यादा काम नहीं हो पाया। पुलिस अपना काम कर रही है। हम अपना काम करेंगे।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

