Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बिहार के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा, बिहार में आज लोकतंत्र के महापर्व का पहला चरण प्रारंभ हुआ है। सभी मतदाता पूरे जोश, जिम्मेदारी और जागरूकता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।
18 जिलों में जारी मतदान
पहले चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं।
45 हजार से अधिक मतदान केंद्र
चुनाव आयोग के अनुसार, इस चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता अपने अधिकार का उपयोग कर रहे हैं। इनमें 1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, 1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
राज्यभर में 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 36,733 ग्रामीण और 8,608 शहरी क्षेत्र में हैं। इनमें से 320 केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र घोषित किया गया है, जबकि 926 केंद्र महिला प्रबंधन और 107 केंद्र दिव्यांग प्रबंधन के अधीन हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है ताकि चुनाव प्रक्रिया की निगरानी सुचारू रूप से की जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- MP Police Bharti : आरक्षक भर्ती के लिये 23 फरवरी से शुरू होगा फिजिकल, इन 10 जिलों में होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
- CG Morning News : राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी बस्तर पंडुम का शुभारंभ… केंद्रीय गृहमंत्री शाह तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे छत्तीसगढ़… CM साय आज जाएंगे बस्तर… एम्यूज ओ रामा को होगा उद्घाटन…
- Bastar News Update: राष्ट्रपति के आगमन से पहले लालबाग क्षेत्र अभेद्य सुरक्षा घेरे में… सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल: इमारत खड़ी, इलाज अधूरा… नाइट एक्सप्रेस का समय बना यात्रियों की परेशानी… पेंशन के लिए घूस लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार… घरेलू हिंसा पर डिप्टी मैनेजर भेजा गया जेल…
- जिया हो बिहार के लाला….,U-19 विश्व कप में वैभव सूर्यवंशी द्वारा खेली गई 175 रनों की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए CM नीतीश, बधाई देते हुए कही ये बात…
- भूमाफिया निर्दलीय पार्षद शफीक हीरा पर 5 हजार इनाम घोषितः नकली आधारकार्ड तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री कराने का मामला, FIR के बाद से फरार

