कुंदन कुमार, पटना। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 294 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। जबकि 4 मई को परिणाम सामने आएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव के तारीखों का ऐलान किया है।

‘पश्चिम बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार’

चुनाव के तारीखों का ऐलान होते ही बिहार बीजेपी के नेता पश्चिम बंगाल में भाजपा के जीत का दावा करते हुए नजर आ रहे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि, पश्चिम बंगाल में इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। वही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि, चुनाव आयोग ने चुनाव तिथि की घोषणा कर दी है, लेकिन चुनाव आयोग की बड़ी जिम्मेदारी है कि टीएमसी के गुंडे जो हैं, जो वोट डालने में भाजपा के लोगों को डिस्टर्ब करेंगे। निश्चित तौर पर उसको रोकने का काम करें।

ममता बनर्जी की होगी हार- गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने दावा किया कि, पश्चिम बंगाल में इस बार ममता बनर्जी चुनाव हार जाएगी और भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत होने वाली है। क्योंकि पश्चिम बंगाल की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी का साथ देने वाली है। मतदाताओं ने इस बार TMC को हटाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि, कट मनी की सरकार को हटाना है, वहां बांग्लादेशी मुसलमान परस्त राजनीति को खत्म करना है।

बंगाल में बनेगी बीजेपी की सरकार- दिलीप जायसवाल

बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जयसवाल ने 5 राज्यों/UTs में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर कहा कि, बंगाल में दो चरण में चुनाव होगा और दो चरण के चुनाव में बंगाल में इस बार और पारदर्शिता के साथ चुनाव आयोग चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है, लेकिन जो अस्थानीय प्रशासन हैं उसमें कुछ लोग हैं जो सत्ता के प्रभाव में हैं लेकिन चुनाव आयोग लगातार इस बार नजर बनाए हुई है और बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी।

पांचों राज्य में चुनाव का कार्यक्रम

  • पश्चिम बंगाल में दो चरणों 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा।
  • तमिलनाडु में एक चरण, 23 अप्रैल को वोटिंग।
  • केरल में एक चरण, 9 अप्रैल को वोटिंग।
  • असम में एक चरण, 9 अप्रैल को वोटिंग।
  • पुडुचेरी में एक चरण, 9 अप्रैल को वोटिंग।
  • सभी पांचों राज्यों का चुनाव परिणाम 4 मई को एक साथ आएगा।

ये भी पढ़ें- हर एक वोट महत्वपूर्ण: राज्यसभा चुनाव से पहले सम्राट चौधरी के आवास पर हुआ मॉक पोल, लखेंद्र पासवान बोले- AIMIM के विधायक हमारे साथ