Bihar Budget: बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज गुरुवार को तीसरा दिन है। सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ होगी। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक सरकार से विभिन्न विभागों से जुड़े हुए कामकाज को लेकर सवाल-जवाब करेंगे।
बजट सत्र के तीसरे दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट को लेकर सदन में अपनी बात रखेंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव सदन में नीट छात्रा मौत केस, कानून व्यवस्था, रोजगार समेत अन्य मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही तेजस्वी राज्यपाल के अभिभाषण पर भी अपने विचारों को सदन में रखेंगे।
सत्र के दौरान आज सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच पेश किए गए बिहार बजट पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है। इस दौरान विधायक व मंत्री राज्य के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य मुद्दों पर अपनी बातों को सदन में रखेंगे।
सत्र के दौरान बिहार विधानसभा परिषद में भी बजट पर चर्चा होगी। इस दौरान राज्य सरकार राज्यपाल के अभिभाषण पर पेश किए गए सुझावों और सवालों का जवाब देगी। इसके साथ ही बजट पर विपक्षी सदस्यों को बोलने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें- बिहार में अब चोली-भौजी बजाया तो खानी पड़ेगी जेल की हवा, डिप्टी CM सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


