Bihar Cabinet Expansion: नए सीएम सम्राट चौधरी के प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बिहार में सियासी चर्चाओं का माहौल गर्म है। पूर्व सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफा देने और सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर राज्य की राजनीतिक दिशा में बड़े बदलाव देखने के संकेत मिल रहे हैं, जिसके तहत नई टीम के गठन की तैयारियां भी जोरों पर है। गौरतलब है कि फिलहाल बिहार की वर्तमान सरकार मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम के साथ काम कर रही है, हालांकि जल्द ही कैबिनेट विस्तार होनेके साथ ही सरकार मूर्त रूप से काम करती हुई दिखेगी।
5 मई बाद हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, 5 मई 2026 के बाद बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। दरअसल 4 मई को पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों का परिणाम आना है। माना जा रहा है कि इसके तुरंत बाद ही प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। इस बार मंत्रिमंडल में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। सीएम सम्राट के कैबिनेट में कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है। वहीं, कुछ मंत्रियों की विदाई भी हो सकती है।
जोड़-तोड़ में लगी पार्टियां
मंत्रिमंडल में जगह पाने को लेकर जदयू और बीजेपी समेत एनडीए दल में शामिल सभी पार्टियां अपने-अपने हिसाब से जोड़-तोड़ में लगी हुई हैं। कौन सा चेहरा कहां फिट बैठेगा, किस इलाके और किस समाज को कितना प्रतिनिधित्व मिले? इस पर मंथन चल रहा है। साथ ही सहयोगी दलों को भी साधने की कोशिश है, जिससे भविष्य में गठबंधन को लेकर किसी में कोई नाराजगी न रहे।
दीपक प्रकाश और संतोष सुमन को मिल सकती है जगह
नामों को लेकर भी बाजार गर्म है। संतोष सुमन और दीपक प्रकाश जैसे नेताओं की चर्चा तेज है, लेकिन फिलहाल कुछ भी पक्का नहीं माना जा रहा। दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि सिर्फ चेहरे ही नहीं, विभागों में भी बदलाव हो सकता है, ताकि कामकाज थोड़ा और पटरी पर आ सके।
सीधी बात करें तो यह सिर्फ औपचारिक कैबिनेट विस्तार नहीं लग रहा, बल्कि पूरी टीम को नए सिरे से सेट करने की तैयारी है। अब देखना यही है कि किसे मौका मिलता है और किसकी छुट्टी होती है। यही आगे की राजनीति की दिशा भी तय करेगा।
ये भी पढ़ें- क्या नौटंकी है भाई? PM मोदी के संबोधन पर RJD का तीखा वार, पप्पू यादव बोले- उनपर कांग्रेस का भूत सवार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

