कुंदन कुमार/पटना। बिहार में नई सरकार बनने के 22 दिन बाद गुरुवार को सम्राट कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिली है। पटना के गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने शपथ ली। नई कैबिनेट में बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, LJP(R)-2, HAM और RLM से एक-एक मंत्री शामिल हैं। निशांत पहली बार मंत्री बने हैं। फिलहाल वे किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। कैबिनेट में 8 नए चेहरे 25 मिनट चले इस कार्यक्रम में एक साथ 5-5 विधायकों ने शपथ ली। पहली बार में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह, और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली। किस नेता को कौन सा विभाग मिला है देखें लिस्ट

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

