Bihar Politics: बिहार की सियासत में एक बार फिर से बड़ा उलटफेर होने के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल कल 7 मई को होने वाले कैबिनेट विस्तार में पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के मंत्री पद की शपथ लेने की चर्चाए तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक निशांत कुमार कल मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सम्राट सरकार में उन्हें अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए राजी हुए निशांत
मिली जानकारी के अनुसार निशांत कुमार ने पहले कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने से इंकार कर दिया था। हालांकि जदयू के वरिष्ठ नेताओं और करीबी लोगों के लगातार समझाने के बाद वह मंत्री पद की शपथ लेने के लिए राजी हो गए हैं। बिहार सरकार में मंत्री बनना और जदयू और उनके खुद के लिए बिहार की राजनीति में काफी अहम साबित हो सकता है। बता दें कि जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह समेत अन्य नेता आज दिल्ली से पटना लौट रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके साथ अंतिम दौर की बातचीत के बाद आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।
डिप्टी सीएम पद लेने से किया था इंकार
गौरतलब है कि इससे पहले जब नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दिया था तो उनके डिप्टी सीएम बनने की चर्चाए तेज थीं। हालांकि उन्होंने डिप्टी सीएम का पद लेने से इंकार कर दिया था। उन्होंने पार्टी में रहते हुए संगठन के लिए काम करने की बात कही थी, जिसके बाद जदयू से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। वहीं, अब जब कल बिहार कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है, तो ऐसा कहा जा रहा है कि निशांत कल मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक जदयू या फिर निशांत की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है।
बता दें कि इन दिनों (3 मई) से निशांत कुमार अपनी पहली बिहार यात्रा पर हैं, जिसे ‘सद्भाव यात्रा’ नाम दिया गया है। उन्होंने नीतीश की तरह पश्चिम चंपारण से अपने यात्रा की शुरुआत की और यात्रा पर निकलने से पहले पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया था।
यात्रा के दौरान निशांत ने कहा था कि, ‘सद्भाव यात्रा’ के दौरान मैं पार्टी के छोटे-छोटे वर्कर के साथ मैं संवाद करूंगा। उन्होंने कहा कि, मेरी कोशिश रहेगी कि मैं जानता और पार्टी के कार्यकर्ताओं की सेवा करूं। जो पिताजी ने किया है, उसे जन-जन तक पहुंचाऊं।मैं जनता की समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करूंगा। दो दिन के बाद फिलहाल उनकी यात्रा विश्राम पर है। जल्द ही वे आगे की यात्रा पर निकलेंगे।
ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: पुलिस ने जदयू विधायक अनंत सिंह समेत 9 के खिलाफ दर्ज की FIR, जानें पूरा मामला?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

