कुंदन कुमार, पटना। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के घर हुई छापेमारी के खिलाफ कांग्रेस ने पटना स्थित कार्यालय सदाकत आश्रम के बाहर प्रदर्शन किया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सराम का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर मौजूद नेताओं ने असम पुलिस और हेमंत बिस्वा सरमा मुर्दाबाद के नारे लगाए।

घर पर मौजूद नहीं थे पवन खेड़ा

दरअसल पवन खेड़ा ने हालही में असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा के पास 3 देशों का पासपोर्ट होने का आरोप लगाया था, जिसे लेकर रिनिकी भुयान शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। कहा जा रहा है कि असम पुलिस की टीम आज मंगलवार इसी सिलसिले में दिल्ली स्थित पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची थी। कहा जा रहा है कि असम पुलिस पवन खेड़ा को अरेस्ट करने आई है। हालांकि, उस समय पवन खेड़ा घर पर मौजूद नहीं थे। वह अभी कहां हैं? इसके बारे में भी किसी को कोई जानकारी नहीं है।

पवन खेड़ा ने लगाया था यह आरोप

दरअसल पवन खेड़ा ने कुछ दिन पहले दिल्ली और गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने यह दावा किया था कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। पवन खेड़ा के मुताबिक, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास UAE, मिस्र और एंटीगुआ और बारबुडा के पासपोर्ट हैं। दुबई में उनकी प्रॉपर्टी हैं और व्योमिंग (अमेरिका) में उनकी एक कंपनी है।

रिनिकी भुयान ने दर्ज कराई थी शिकायत

इस आरोपों के जवाब में रिनिकी भुयान शर्मा ने 5 अप्रैल की देर रात पनबाजार पुलिस स्टेशन (गुवाहाटी) में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर असम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर की थी। फिलहाल पवन खेड़ा के आवास पर हुई छापेमारी को लेकर दिल्ली से लेकर असम तक सियासी पारा हाई हो चुका है।

ये भी पढ़ें- जदयू का तेजस्वी पर पलटवार, मां-बहन से साइन कराकर बताएं शराबबंदी कानून गलत है