अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। भिंडी सैदां पुलिस स्टेशन पर 30 मार्च को हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की एक विशेष टीम कुख्यात अपराधी मनजीत सिंह के घर दबिश देने पहुंची थी।
मनजीत सिंह पर पहले से ही करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह हाल ही में फरवरी में जमानत पर बाहर आया था। पुलिस को संदेह था कि 30 मार्च को पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले के तार मनजीत सिंह से जुड़े हो सकते हैं। जैसे ही पुलिस टीम मनजीत सिंह के घर पहुंची, वहां मौजूद उसके परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने अचानक टीम पर ईंटों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और भीषण था कि पुलिस कर्मियों को संभलने या अपना बचाव करने का मौका तक नहीं मिला।
पुलिस को चकमा देकर आरोपी को छुड़ा ले गए हमलावर
हंगामे और पथराव का फायदा उठाते हुए हमलावरों ने न केवल पुलिस टीम को चोट पहुंचाई, बल्कि वे पुलिस की पकड़ से मनजीत सिंह को छुड़ाकर वहां से फरार होने में भी कामयाब रहे। इस हिंसक झड़प में घायल हुए दो जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

इस घटना के बाद पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए मनजीत सिंह सहित कुल छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
- नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1200 अल्प्राजोलम टैबलेट और 2 एयर गन के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार
- रास्ते में मौत से मुलाकातः दोस्तों के साथ मेला घूमकर लौट रहा था 7 साल का मासूम, फिर उसके साथ जो हुआ जानकर कांप उठेगी रूह
- आगर मालवा में किसानों का शक्ति प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट के बाहर बनाई दाल-बाटी! मनाने में जुटे अधिकारी
- छत्तीसगढ़ में अब सीमांकन के लिए ऑनलाइन करना होगा आवेदन, ई-कोर्ट के तहत मॉड्यूल लाइव, सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी
- JDA छत्तीसगढ़ ने किया आंदोलन का ऐलान: प्रदेशभर में कल से OPD सेवाओं का बहिष्कार, अस्पताल के बाहर देखे जाएंगे मरीज


