Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी इंडिया (INDIA) गठबंधन का पेंच अब सुलझ गया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया।
गहलोत ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सहमति के बाद गठबंधन की सभी सहयोगी पार्टियों की उपस्थिति में लिया गया। उन्होंने कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन बिहार में सरकार बनाता है, तो विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे।

गहलोत ने बताया, महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है। 5-10 सीटों पर विवाद होना सामान्य है। राज्य की जनता के मुद्दे और भविष्य की नीतियां सबसे पहले रखी जाएंगी।
बिहार में चुनाव प्रचार के बीच गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इसे सुलझाने के लिए गहलोत बुधवार (22 अक्टूबर) को राजद प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव से मिले। इस बैठक में आगे की रणनीति, उम्मीदवारों की सूची और राज्य के लिए नीति-निर्माण पर चर्चा हुई।
243 विधानसभा सीटों वाले बिहार में महागठबंधन की घटक पार्टियों ने अब तक 256 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। राजद ने 143, कांग्रेस ने 61 और वीआईपी ने 15 उम्मीदवार घोषित किए हैं। वामपंथी दलों ने भी कई क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 20 march 2026: सड़क हादसे में विधायक के बेटे की मौत, वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, पेट्रोल की कीमतों में उछाल, बदला मौसम भारी तबाही, पवन सिंह की बढ़ सकती है मुश्किलें, BPRO रिश्वत लेते गिरफ्तार, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- CG ACB Trap : एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों तहसील का बाबू हुआ गिरफ्तार, ACB रेड का डर दिखाकर करता था वसूली
- लिपुलेख दर्रे से 6 साल बाद शुरू होगा भारत-चीन व्यापार : गलवान झड़प के बाद हुआ था बंद ; तैयारियां शुरू
- Shahdol News: आईजी के आदेश की अवहेलना पड़ी भारी, जानकारी नहीं देने और जींस पहनकर पेश होने पर 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- रेल मंत्री की समीक्षा बैठक : AI कैमरों से निगरानी, नई ड्रेस कोड और QR एंट्री से बढ़ेगा यात्रियों का अनुभव
