Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी इंडिया (INDIA) गठबंधन का पेंच अब सुलझ गया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया।
गहलोत ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह फैसला कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सहमति के बाद गठबंधन की सभी सहयोगी पार्टियों की उपस्थिति में लिया गया। उन्होंने कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन बिहार में सरकार बनाता है, तो विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे।

गहलोत ने बताया, महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है। 5-10 सीटों पर विवाद होना सामान्य है। राज्य की जनता के मुद्दे और भविष्य की नीतियां सबसे पहले रखी जाएंगी।
बिहार में चुनाव प्रचार के बीच गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इसे सुलझाने के लिए गहलोत बुधवार (22 अक्टूबर) को राजद प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव से मिले। इस बैठक में आगे की रणनीति, उम्मीदवारों की सूची और राज्य के लिए नीति-निर्माण पर चर्चा हुई।
243 विधानसभा सीटों वाले बिहार में महागठबंधन की घटक पार्टियों ने अब तक 256 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। राजद ने 143, कांग्रेस ने 61 और वीआईपी ने 15 उम्मीदवार घोषित किए हैं। वामपंथी दलों ने भी कई क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Samsung के इन 3 पॉपुलर स्मार्टफोंस की कीमतों में उछाल : Galaxy A27, M47 और F70 Pro हुए महंगे, जानें नई कीमतें
- पानीपत: पेंशन शुरू करवाने के नाम पर मांगी 20 हजार की रिश्वत, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार
- बिना किसी कट के पास हुई विजय-रश्मिका की Ranabaali, मिला U/A सर्टिफिकेट, जानें रिलीज डेट
- MP में जेल के खाने की क्वालिटी सुधारेगी! बिचौलियों का 2400 करोड़ का कार्टेल खत्म, जेम पोर्टल से होगी खरीदी
- तालाब में मिला लापता महिला का शव, मायके वालों ने जताई मानसिक तनाव की आशंका, पति रहता है केरल
