सुमन शर्मा/ उत्तम कुमार। बिहार में नई सरकार के बनते ही कई जिल के जेलों में एक साथ छापेमारी की गई है। कटिहार के मंडल कारा में जहां, आज शुक्रवार की सुबह छापेमारी की गई है। वहीं, गुरुवार की बीती रात भोजपुर, मुजफ्फरपु और गयाजी में जिला प्रशासन ने जिले के कारागारों में औचक छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में कैश और संदिग्ध सामान बरामद किया गया।
कटिहार में नकदी और संदिग्ध सामान बरामद
कटिहार मंडल कारागार में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और एसपी शिखर चौधरी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ जेल परिसर के अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल के हर वार्ड और सेल को बारीकी से खंगाला गया, जिससे कैदियों और जेल कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। तलाशी के दौरान कैदियों के पास से भारी मात्रा में नकदी और एक नुकीला बेल्ट बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक माना जा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी नकदी जेल के अंदर कैसे पहुंची? एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि, अभियान पूरी तरह योजनाबद्ध था और जेल के चप्पे-चप्पे की जांच की गई है। वहीं डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि, जेल के भीतर अनुशासन बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। बरामद सामानों की जांच की जा रही है और सुरक्षा में चूक पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गयाजी में प्रशासन ने की छापेमारी
गयाजी में भी गुरुवार की देर रात जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सेंट्रल जेल और शेरघाटी उपकारा में संयुक्त छापेमारी की। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी भी वार्ड से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं बरामद हुआ। प्रशासन ने इसे सुरक्षा जांच बताते हुए ऐसे आगे भी जारी रखने की बात कही है। बता दें कि यह अभियान सिटी एसपी कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में गोपनीय और सुनियोजित ढंग से चलाया गया।
भोजपुर में मंडल कारा की सघन तलाशी
इसी क्रम में भोजपुर में भी जिला प्रशासन की टीम ने मंडल कारा, आरा में संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान जहां हर वार्ड की सघन तलाशी ली गई है। वहीं, कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं व विधि-व्यवस्था का भी मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों ने कहा कि, भोजपुर पुलिस, जिला प्रशासन द्वारा जनसुरक्षा व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निरंतर निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मुजफ्फरपुर में केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण

मुजफ्फरपुर में भी डीएम और एस.एस.पी के नेतृत्व में खुदीराम बोस केंद्रीय कारा औचक निरीक्षण और छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान जेल के अंदर जेल सुपरिंटेंडेंट और जेलर ने सभी पदाधिकारी को बारी-बारी से विभिन्न वार्ड और सेल का निरीक्षण कराया। इस मौके पर डीएम एवं सीनियर एसपी विभिन्न वार्ड सेल की जांच की और इसके अलावा कैदियों द्वारा किए जा रहे कामों का भी निरीक्षण किया और भोजन व्यवस्था की भी समीक्षा की। डीएम एवं एस.एस.पी ने जेल सुपरिंटेंडेंट को यह निर्देश दिया कि बाहर से कोई भी अवांछित सामान भीतर नहीं आनी चाहिए इस पर सख्त निगरानी रखी जाएगी नहीं तो कठोर कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: CM सम्राट चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

