फिरोज अहमद, दरभंगा। दरभंगा स्नातक सीट पर आठवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद बीजेपी के म्मीदवार सर्वेश कुमार 1184 वोट से हुए आगे चल रहे हैं। सर्वेश कुमार को अभी तक 13280 वोट मिले हैं। राजद के अनील कुमार झा दूसरे नंबर पर हैं। 8वें राउंड की गिनती के बाद 12096 वोट मिले हैं। वहीं, जनसुराज के प्रत्याशी इम्तियाज 8044 वोट प्राप्त हुए है। फिलहाल दरंभगा स्नातक सीट पर वोटों की गिनती जारी है।
भाजपा और राजद के कार्यकर्ता आपस में भिड़े
दरभंगा की स्नातक सीट पर जारी मतगणना के बीच भाजपा प्रत्याशी सर्वेश कुमार और राजद प्रत्याशी अनिल कुमा झा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों के कार्यकर्ता मतगणना के दौरान मतपत्रों को वैध और अवैध घोषित करने को लेकर भिड़े। इस दौरान मतगणना केंद्र पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हंगामा बढ़ता देख ARO सह डीएम कौशल कुमार के आदेश पर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए राजद प्रत्याशी के अभिकर्ताओं ने सरकार और जिला प्रशासन पर दबाव में कार्रवाई करने तथा राजद प्रत्याशी को हराने के लिए खेल करने का आरोप लगाया गया है।
पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार ने मारी बाजी
उधर पटना स्नातक सीट पर जदयू के नीरज कुमार ने जीत हासिल किया है। नीरज कुमार की जीत के साथ ही बिहार एमएलसी चुनाव में जदयू का खाता खुला है। एमएलसी चुनाव की सबसे हॉट और चर्चाओं में रही पटना स्नातक सीट पर भले ही जदयू ने जीत हासिल कर ली हो, बावजूद इसके पार्टी को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है।
गौरतलब है कि जदयू ने विधान परिषद चुनाव में 8 में से 4 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से केवल उसे पटना स्नातक सीट पर जीत मिली है। बाकी के 3 सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा है। 8 सीटों में दो बीजेपी और राजद, जदयू, जनसुराज ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है। जबकि सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय राहुल राज ने जीत हासिल की है। जबकि दो सीटों पर मतगणना अभी जारी है।
ये भी पढ़ें- ‘इस्तेमाल करो और फेंको, सत्ता का चरित्र’, अनंत सिंह के निष्कासन पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान

