कुंदन कुमार, पटना। बिहार विधानमंडल मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही आज बुधवार 22 जुलाई को शुरू हो चुकी है। सदन में सीएम सम्राट चौधरी समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य मौजूद हैं। सत्र के तीसरे दिन यानी की आज राजकीय विधेयकों पर चर्चा, उनके पारित कराने की प्रक्रिया तथा अन्य सरकारी कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। सदन की कार्यवाही के दौरान सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े विधायी कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्य नीट पेपर लीक मुद्दे, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, ग्रामीण सड़कों की दयनीय हालत समेत अन्य मुद्दों को उठाते हुए हंगामा करने लगे। विपक्षी सदस्यों ने सदन में नारेबाजी करना शुरू कर दिया। विस अध्यक्ष प्रेम कुमार उनसे बार-बार अपने स्थान पर बैठने और सदन को चलने का अनुरोध करते नजर आए। ऐसे में आज बुधवार को एक बार फिर से मानसून सत्र के हंगामेदार होने के आसार दिख रहे हैं।

खबर अपडेट हो रही है…..