कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज का कार्यक्रम
कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस
आज दोपहर 1:00 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वयं उपस्थित रहकर मीडिया को संबोधित करेंगे। बैठक में वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रमों और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।
जदयू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
बिहार की राजनीति में आज हलचल तेज रहेगी। सुबह 11:00 बजे से जदयू कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन करेंगे। कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांग है कि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में ही सक्रिय रहें और केंद्र का रुख न करें। समर्थकों का मानना है कि राज्य के विकास के लिए उनका नेतृत्व बिहार में अनिवार्य है।
राजद प्रेस कॉन्फ्रेंस
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा आज दोपहर 2:00 बजे पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता समसामयिक मुद्दों और विपक्ष की भूमिका पर अपनी बात रखेंगे। माना जा रहा है कि इस ब्रीफिंग में जनहित से जुड़े मुद्दों और भविष्य के आंदोलनों की रूपरेखा साझा की जाएगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

