Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में बुधवार शाम जो हुआ, उसने पुलिस के सुरक्षा दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। सरेआम एक सर्राफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और बदमाश जेवरातों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। इस खूनी खेल के बाद नदबई का बाजार आज पूरी तरह बंद है और व्यापारियों में भारी गुस्सा है। इसी बीच, क्षेत्रीय बीजेपी विधायक कुंवर जगत सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने मामले की तपिश और बढ़ा दी है।

बता दें कि बुधवार (25 मार्च) की शाम करीब 7 बजे जब सर्राफा व्यापारी योगेश चोपड़ा उर्फ योगी अपनी दुकान बढ़ाकर स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी पंजाबी मोहल्ला स्थित श्रीराम मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने योगेश को गोली मार दी और उनके पास मौजूद सोने-चांदी के जेवरात वाला बैग लूटकर चंपत हो गए। इस घटना के बाद से ही कस्बे में तनाव का माहौल है।
विधायक कुंवर जगत सिंह ने इस वारदात पर गहरा दुख जताते हुए इसे प्रशासन की बड़ी विफलता माना है। उन्होंने मीडिया के सामने कसम खाते हुए कहा, मुझे इस घटना की जानकारी मिली तो बड़ा झटका लगा। मैं कसम खाता हूं कि नदबई में ऐसी वारदात दोबारा नहीं होगी। जिन लोगों ने हत्या की है, उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा और खून का बदला खून से लिया जाएगा। गौरतलब है कि विधायक ने मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता, भारी मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने का भी भरोसा दिया है।
दरअसल, नदबई में पिछले 18 महीनों में 4-5 बड़ी वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन हत्या के साथ लूट का यह पहला मामला है जिसने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि, एसपी और विधायक की काफी समझाइश के बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन तो खत्म कर दिया है, लेकिन विरोध स्वरूप पूरा बाजार आज भी बंद पड़ा है।
पढ़ें ये खबरें
- भोपाल में CM डॉ. मोहन ने देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’: बोले- ‘ऐसी धार्मिक फिल्में देती हैं जनसेवा की प्रेरणा’
- अल्टीमेटम के बाद नपे दारोगा जी, हवालात पहुंचे 3 आरोपी! सिर्फ एक ‘सोशल मीडिया पोस्ट’ और बहा दिया खून, पुलिस का बड़ा खुलासा
- Rajasthan Nikay Chunav 2026: दूसरे चरण में ‘मिशन 86%’, कल 87 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
- सर्पदंश मुआवजा घोटाला : आरोपी डॉक्टर प्रियंका सोनी को हाईकोर्ट से मिली स्थायी जमानत
- स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, आपत्तिजनक सामग्री बरामद, संचालक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज


