कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।

निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ आज से शुरू

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज 3 मई 2026 से अपनी ‘सद्भाव यात्रा’ के तहत बिहार दौरे पर निकलने वाले हैं। निशांत अपने आवास 7 सर्कुलर रोड से सुबह 11 बजे से यात्रा के लिए निकलेंगे। इसके लिए पार्टी की ओर से एक रथ तैयार कर लिया गया है, जिसका नाम निश्चय रथ रखा गया है, जिसमें सवार होकर निशांत कुमार बिहार यात्रा पर निकलेंगे। इसी रथ से निशांत पूरे बिहार का दौरा करेंगे और अपने पिता और पूर्व सीएम नीतीश कुमार द्वारा बिहार के लिए किए गए विकास कार्यों के बारे में आम जन को बताएंगे। बता दें कि खास बात यह है कि निशांत अपने पिता नीतीश कुमार की तरह ही पश्चिमी चंपारण से ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत कर रहे हैं।

कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज रविवार (3 मई) को दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जो संवददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां, संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य से जुड़े मुद्दों पर मीडिया को जानकारी देंगे। वहीं, बिहार में नई सरकार के बाद हो रहे लगातार एनकाउंटर को लेकर भी पार्टी अपनी राय रख सकती है।

राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन

राजद कार्यालय में आज दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अपनी बातों को मीडिया के सामने रखेंगे। राजद प्रवक्ता बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, कानून व्यवस्था, सरकार की कमियों को गिनाते हुए उनपर जवाबी हमला बोल सकते हैं। वहीं, पार्टी की आगामी रणनीति और एजेंडा के साथ जनता से जुड़े जरूरी मुद्दे को भी उठा सकते हैं।

पटना में ‘रशियन जलपरी डिजनीलैंड’ मेले का उद्घाटन

पटना में आज शाम 5 बजे यानी 3 मई को ‘रशियन जलपरी डिजनीलैंड’ मेले का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। यह मेला बुद्ध मार्ग स्थित ईस्कॉन मंदिर के सामने आयोजित हो रहा है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक ई. सुनील कुमार इस मेले का उद्घाटन करेंगे। वहीं, पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेश कुमार उर्फ राजू यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। मेले को लेकर स्थानीय लोगों और बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- मोकामा पुलिस की ‘सुरक्षित घर’ पहल, अब घर छोड़ने से पहले पुलिस को बताएं, गश्ती दल करेगा रखवाली