कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
बिहार विधानसभा स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन, शामिल होंगे लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, समय-सुबह 11 बजे
आज 7 फरवरी 2016 को बिहार विधानसभा का स्थापना दिवस है। इस मौके पर विधानसभा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे विधानसभा सेंट्रल हॉल में होगा। इस दौरान सीएम नीतीश, दोनों डिप्टी सीएम, नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कई मंत्रीगण मौजूद रहेंगे।
तेजस्वी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर राजद कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन, समय-दोपहर 1 बजे
पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सम्मान में राजद के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में एक विशाल अभिनंदन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। इस स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यालय को ‘दुल्हन’ की तरह सजाया गया है। कार्यालय के तीनों मुख्य द्वारों पर तेजस्वी यादव के बड़े-बड़े कट-आउट्स और प्रभावशाली स्लोगन वाले बोर्ड लगाए गए हैं।
भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की प्रेस-कॉन्फ्रेंस, इन मुद्दों पर होगी चर्चा, समय-दोपहर 2 बजे
बिहार विधानसभा स्थापना दिवस कार्यक्र में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भाजपा कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 2 बजे बुलाई गई है। इस दौरान पार्टी के बड़े नेता व पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पीसी के दौरान किरेन रिजिजू केंद्र सरकार द्वारा राज्य में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- आधी रात सांसद पप्पू यादव को उठा ले गई पटना पुलिस, गिरफ्तारी से पहले घंटों तक हुआ था बवाल, जानें पूरा मामला
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


