कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
बिहार कैबिनेट का विस्तार आज
बिहार की सियासत के लिए आज यानी गुरुवार (7 मई) का दिन काफी अहम होने वाला है। दरअसल आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 12 बजे सम्राट चौधरी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होना है, जहां राज्यपाल सैयद अता हसनैन मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ एनडीए के तमाम बड़े नेता शामिल हो होंगे।
पटना में पीएम मोदी का रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 7 मई को पटना दौरे पर हैं, जहां वे पटना के गांधी मैदान में होने वाले कैबिनेट विस्तार में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां बीजेपी नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे 11 बजकर 10 मिनट पर पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक के लिए पीएम मोदी का रोड शो शुरू होगा। पीएम मोदी का रोड शो हज भवन, भाजपा कार्यालय, आयकर गोलंबर और डाकबंगला चौराहा होते हुए गांधी मैदान तक पहुंचेगा। इस दौरान पूरे रूट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं।
कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में आज गुरुवार (7 मई) को दोपहर 2 बजे एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जो संवददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां, संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य से जुड़े मुद्दों पर मीडिया को जानकारी देंगे। वहीं, बिहार में नई सरकार के बाद हो रहे लगातार एनकाउंटर को लेकर भी पार्टी अपनी राय रख सकती है।
राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
राजद कार्यालय में आज दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पार्टी प्रवक्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अपनी बातों को मीडिया के सामने रखेंगे। राजद प्रवक्ता बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, कानून व्यवस्था, क्राइम, बिहार में आज होने वाले कैबिनेट विस्तार और पीएम मोदी के दौरे को लेकर सरकार पर जवाबी हमला बोल सकते हैं। वहीं, पार्टी की आगामी रणनीति और एजेंडा के साथ जनता से जुड़े जरूरी मुद्दे को भी उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में ट्रेन से गिरकर कंस्ट्रक्शन कर्मी की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

