कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
विधानसभा में बजट पर चर्चा आज, सुबह 11 बजे शुरू होगी कार्यवाही
बिहार विधान सभा में आज सोमवार (9 फरवरी) को बजट को लेकर अहम चर्चा होने जा रही है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें सरकार की ओर से पेश किए गए बजट पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ही अपने-अपने मुद्दों और सुझावों को सदन में रखेंगे। बजट पर चर्चा के दौरान राज्य के विकास कार्यों, योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और किसानों से जुड़े विषयों पर जोरदार बहस होने की संभावना है।
विधान परिषद में शिक्षा विभाग के बजट पर चर्चा, दोपहर 12 बजे शुरू होगी कार्यवाही
बिहार विधान परिषद में आज शिक्षा विभाग के बजट पर चर्चा होने वाली है। परिषद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जिसमें शिक्षा से जुड़े बजटीय प्रावधानों पर सदस्यों की राय सामने आएगी। चर्चा के दौरान स्कूलों की स्थिति, शिक्षकों की नियुक्ति, उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति, भवन निर्माण और शैक्षणिक सुविधाओं जैसे मुद्दों पर सवाल उठने की संभावना है। विपक्ष जहां बजट में कमियों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सरकार शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों और आगे की योजनाओं का ब्यौरा रखेगी।
नितिन नबीन का पटना दौरा आज, बापू सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन, समय-दोपहर 1 बजे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज सोमवार को दो दिनों के पटना दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। नितिन नबीन के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। गौरतलब है कि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार अपने गृह नगर में आ रहे हैं। आ रहे हैं। दो दिनों के प्रवास में वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके स्वागत में पटना को सजाया गया है। वहीं, गांधी मैदान स्थित बापू सभागार में दोपहर 1 बजे एक भव्य अभिनंदन समारोह का का आयोजन किया गया है।
भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक, नितिन नबीन रहेंगे मौजूद, समय-शाम 5 बजे
बिहार भाजपा ने आज सोमवार को प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी मौजूद रहेंगे। यह बैठक शाम 5 बजे शुरू होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री समेत अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी चुनावी रणनीति समेत अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सुपौल में फूटा गुस्सा, मशाल जुलूस निकाल फूंका सीएम का पुतला
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


