Hanuman Beniwal Lok Sabha: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर सांसद हनुमान बेनीवाल ने देश की सबसे बड़ी पंचायत यानी लोकसभा में विधायक निधि (MLA Fund) में हो रहे कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर सनसनी फैला दी है। बेनीवाल ने सीधे तौर पर उन विधायकों को निशाने पर लिया है, जो विकास कार्यों के बदले कमीशन डकार रहे हैं।

सबूतों के साथ छपी है खबर, केंद्र करे हस्तक्षेप
दरअसल, बेनीवाल ने सदन में एक समाचार पत्र की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि किस तरह विधायक निधि जारी करने के बदले खुलेआम रिश्वत और ‘कमीशन का खेल’ खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं है, बल्कि जनता के भरोसे का कत्ल है।
सांसद बेनीवाल की 3 बड़ी मांगें
बेनीवाल ने मांग की है कि जिन विधायकों के नाम इस भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी में आए हैं, उन्हें तुरंत पद से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि वे इस मामले में दखल दें क्योंकि यह लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा का सवाल है। बेनीवाल ने जोर देकर कहा कि अखबारों ने तथ्यों और सबूतों के साथ इस खेल को उजागर किया है, इसलिए इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
लोकतंत्र की गरिमा को ठेस
ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, बेनीवाल के इस कड़े रुख के बाद राजस्थान के सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। बेनीवाल ने सदन में कहा, इन विधायकों ने न केवल सिस्टम को गंदा किया है, बल्कि जनता के विश्वास को भी गहरा आघात पहुंचाया है।
पढ़ें ये खबरें
- रवि किशन का विपक्ष पर हमला, बोले- EVM आपके पिताजी लाए थे, हारते ही सवाल क्यों?
- नाना पाटेकर का निधनः 75 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत, गोवा के घर में बेहोश मिले थे
- बिहार में मौसम ने फिर बदला रंग, 26 जिलों में यलो अलर्ट, पटना, बेगूसराय, सुपौल में तेज बारिश
- MP Morning News: मुंबई में उद्योगपतियों से संवाद करेंगे सीएम, कांग्रेस का पैदल मार्च, राजधानी में आज NO UPI DAY, 31 दिसंबर तक की स्थिति में बनेगी प्रमोशन लिस्ट, त्योहार के चलते पुलिस की छुट्टियां रद्द
- Breaking News: बॉलीवुड को बड़ा झटका, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
