कुंदन कुमार, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर एनडीए के विधायक, सांसद और विधान पार्षदों की बैठक समाप्त हुई। इस बैठक के खत्म होने के बाद बाहर आए जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अपने तीखे तेवरों से सियासी पारा और बढ़ा दिया है।

​मीडिया से बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने दो टूक शब्दों में ऐलान किया कि वह आगामी चुनावों में हर हाल में अनुज सिंह की मदद करेंगे। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वह किसी भी कीमत पर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार नीरज कुमार को चुनाव नहीं जीतने देंगे।

​एमएलसी चुनाव के नजदीक आते ही सत्ताधारी गठबंधन के भीतर चल रही यह अंतर्कलह और खुला विरोध अब एनडीए के शीर्ष नेतृत्व के लिए एक बड़ी सिरदर्द बन गई है। एक तरफ जहां पार्टी और गठबंधन के नेता एकजुटता का दावा कर रहे हैं, वहीं अनंत सिंह के इस बगावती रुख ने चुनावी समीकरणों को पूरी तरह से उलझा कर रख दिया है। अब देखना यह होगा कि एनडीए नेतृत्व इस आंतरिक कलह से निपटने के लिए क्या कड़े कदम उठाता है।