कुंदन कुमार, पटना. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आज पटना एयरपोर्ट पहुंचे. जहां पीएम मोदी के कार्यकाल को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि 11 साल पूरे हुए हैं. यह भारत के लिए गौरव का वर्ष रहा है युवा का अवसर का वर्ष रहा है. महिलाओं के लिए उद्योग और सम्मान का अवसर रहा है.
नित्यानंद राय ने कहा कि 1 वर्षों में दुनिया में भारत का एक अलग पहचान प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार के कारण हुआ है. उन्होंने कहा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश के लिए काम कर रहे हैं और वर्ष 2047 तक हमारा देश भारत विकसित देश बने इसको लेकर पूरा प्रयास किया जा रहा है.
राहुल गांधी के ट्वीट सुरक्षा और इलाज पर नित्यानंद राय ने कहा कि NDA की सरकार बिहार में विकास का काम कर रही है और विधि व्यवस्था भी कायम रखी है. अगर कहीं कोई दुर्घटना होती है या फिर किसी अधिकारी द्वारा लापरवाही होती है तो सरकार संज्ञान लेती है और कार्रवाई करके लोगों को न्याय देती है. किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं छोड़ती है. सरकार संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करती है.
उन्होंने कहा कि लालू और राबड़ी के राज में अपराधियों को संरक्षण मिलता था. नीतीश कुमार के राज में अपराधी यो को पकड़ा जाता है जेल के अंदर किया जाता है.

