बिहार के भागलपुर में गर्लफ्रेंड के उकसावे में आकर 19 वर्षीय प्रेमी दीपक ने जहर खाकर जान दे दी. मौत के बाद राज खुला की उसने अपनी प्रेमिका के कहने पर सुसाइड किया है.
मौत के बाद उसके दोस्तों ने दीपक का मोबाइल चेक किया, जिससे मालूम चला कि उसने सोशल मीडिया अकाउंट पर लड़की के चैट बॉक्स में कई मैसेज डाले थे. जिसमें दीपक बार-बार उससे मिन्नतें कर रहा था.
वह बार-बार मैसेज में लिख रहा था मुझसे बात कर लो, जिस पर सामने से लड़की का रिप्लाई है कि प्यार करते हो तो साबित करके दिखाओ, मेरे लिए मर जाओ… इस बात पर ही दीपक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली.
मृतक का नाम दीपक बताया जा रहा है. दीपक बांका के अमरपुर के रहने वाले धनंजय मंडल का एकलौता बेटा था. मृतक भागलपुर के खंजरपुर में किराए के मकान में रहता था.
दीपक भागलपुर में निजी क्लीनिक में काम करता था. एक महीने पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई थी. फिर दोनों में नजदीकियां बढ़ीं. दीपक को धीरे-धीरे युवती से प्यार हो गया. मिलने के 10 दिन बाद ही सोशल मीडिया पर दोनों की बातें होने लगी थीं.


