Lalu Yadav 78th Birthday: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज 11 जून को 78वां जन्मदिन है. इस अवसर को राजद सुप्रीमो ने राबड़ी आवास पर पूरे परिवार के साथ 78 पाउंड का केक तलवार से काटकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. अब लालू यादव ने तलवार से केक काटा तो सियासी पारा हाई हो गया है. केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने लालू यादव तंज कसा है.
केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने X पर लालू यादव का तलवार से केक काटने वाला वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने कहा- ”लाठी में तेल पिलवाकर समाज को बांटने वालों के व्यवहार में बदलाव आ ही नहीं सकता. “आज जब सरकार में नहीं हैं तो साहेब तलवार से केक काट रहें हैं, गलती से बेटवा कुछ बन गया तो AK-47 से केक को उड़ाया जाएगा” है ना लालू जी. खैर जन्मदिन की बधाई लालू यादव जी.”
ये भी पढ़ें- Lalu Yadav 78th Birthday: लालू यादव ने तलवार से 78 किलो का केक काटकर मनाया जन्मदिन, तेज प्रताप ने नहीं दी पिता को बधाई
गौरतलब है कि लालू यादव के जन्मदिन को अवसर को RJD “सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस” के रूप में पूरे बिहार में धूमधाम से मना रही है. पार्टी ने लालू के जन्मदिन को सामाजिक उत्थान और गरीबों के कल्याण से जोड़ते हुए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है. राजद सुप्रीमो के जन्मदिन पर बिहार के हर जिले में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और अन्य सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. कुम्हरार में समाज के वंचित वर्गों के बीच भोजन और पाठ्य-सामग्री वितरण का विशेष आयोजन होगा.

